Q351. लेंस के क्षमता का S.I मात्रक होता है : (A). डाइऑप्टर (B). ऐंग्स्ट्रम (C). ल्यूमेन (D). लक्स Ans:- डाइऑप्टर |
|
Q352. लेंस के केन्द्रीय बिन्दु को कहते हैं : (A). वक्रता केन्द्र (B). द्वारक केन्द्र (C). प्रकाशिक केन्द्र (D). अक्ष केन्द्र Ans:- प्रकाशिक केन्द्र |
|
Q353. लेंस के कितने वक्रता केन्द्र होते हैं : (A). तीन (B). दो (C). एक (D). दो या तीन Ans:- तीन |
|
Q354. दो पृष्ठों से घिरा हुआ कोई पारदशी माध्यम जिसका एक या दोनों पृष्ठ गोलीय हो, कहलाता है : (A). लेंस (B). दर्पण (C). वक्रता (D). वक्रित Ans:- लेंस |
|
Q355. वाहनों के साईड मिरर में किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है ? (A). समतल दर्पण (B). अवतल दर्पण (C). उत्तल दर्पण (D). इनमें से कोई नहीं Ans:- उत्तल दर्पण |
|
Q356. टॉर्च एवं वाहनों के उग्रदीपों (Headlights) में किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है ? (A). अवतल दर्पण (B). समतल दर्पण (C). उत्तल दर्पण (D). इनमें से कोई नहीं Ans:- अवतल दर्पण |
|
Q357. गोलीय दर्पण के परावर्त्तन पृष्ठ की वृत्ताकार सीमा रेखा का व्यास दर्पण का कहलाता है : (A). वक्रता (B). द्वारक (C). फोकस (D). इनमें से कोई नहीं Ans:- द्वारक |
|
Q358. गोलीय दर्पण के ध्रुव तथा वक्रता त्रिज्या से गुजरने वाली सीधी रेखा को कहते है : (A). वक्रता केन्द्र (B). मुख्य ध्रुव (C). मुख्य अक्ष (D). वक्रता त्रिज्या Ans:- मुख्य अक्ष |
|
Q359. निम्न में से किस लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है ? (A). अवतल लेंस (B). उत्तल लेंस (C). समतल-अवतल लेंस (D). इनमें से कोई नहीं Ans:- उत्तल लेंस |
|
Q360. किसी लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन का SI मात्रक क्या है ? (A). मी. (B). मिमी (C). सेमी. (D). मात्रकविहीन Ans:- मात्रकविहीन |
|
Q361. गोलीय दर्पण का वक्रता केन्द्र को किस अक्षर से निरूपित किया जाता हैं? (A). C (B). P (C). O (D). F Ans:- C |
|
Q362. गोलीय दर्पण के परावर्त्तक पृष्ठ के केन्द्र को दर्पण का कहा जाता हैं ? (A). मध्य (B). ध्रुव (C). गोलार्द्ध (D). अक्ष Ans:- ध्रुव |
|
Q363. वह गोलीय दर्पण जो बाहर की तरफ वक्रित हो, कहलाता है: (A). अवतल दर्पण (B). समतल दर्पण (C). उत्तल दर्पण (D). इनमें से कोई नहीं Ans:- उत्तल दर्पण |
|
Q364. वह गोलीय दर्पण जो अन्दर की तरफ वक्रित हो, कहलाता है : (A). अवतल दर्पण (B). उत्तल दर्पण (C). समतल दर्पण (D). इनमें से सभी Ans:- अवतल दर्पण |
|
Q365. गोलीय दर्पण का परावर्त्तक पृष्ठ वक्रित हो सकता है। (A). अन्दर की ओर (B). बाहर की ओर (C). अन्दर या बाहर की ओर (D). इनमें कोई नहीं Ans:- अन्दर या बाहर की ओर |
|
Q366. यदि किसी बिम्ब का प्रतिबिम्ब का आवर्द्धन ऋणात्मक है तो उस प्रतिबिम्ब की प्रकृति क्या होगी ? (A). वास्तविक और उल्टा (B). वास्तविक और सीधा (C). आभासी और सीधा (D). आभासी और उल्टा Ans:- वास्तविक और उल्टा |
|
Q367. निम्नलिखित में से कौन उत्तल दर्पण की फोकस दूरी है जिसकी वक्रता त्रिज्या 32 cm है ? (A). + 8 cm (B). – 8 cm (C). + 16 cm (D). -16 cm Ans:- + 16 cm |
|
Q368. गोलीय दर्पण के परावर्त्तक पृष्ठ की वृत्ताकार सीमा रेखा का व्यास कहलाता है : (A). मुख्य फोकस (B). वक्रता त्रिज्या (C). प्रधान अक्ष (D). गोलीय दर्पण का द्वारक Ans:- गोलीय दर्पण का द्वारक |
|
Q369. कौन-सा लेंस अपसारी लेंस भी कहलाता है ? (A). अवतल लेंस (B). उत्तल लेंस (C). अवतल एवं उत्तल लेंस दोनों (D). इनमें से कोई नहीं Ans:- अवतल लेंस |
|
Q370. प्रकाश तरंग का उदाहरण है : (A). विद्युत चुम्बकीय तरंग (B). ध्वनि तरंग (C). पराबैंगनी तरंग (D). इनमें कोई नहीं Ans:- पराबैंगनी तरंग |
|
Q371. एक उत्तल लेंस की फोकस दूरी 20 सेमी. है लेंस की क्षमता होगी : (A). + 0.5 डाइऑप्टर (B). + 5 डाइऑप्टर (C). – 0.5 डाइऑप्टर (D). – 5 डाइऑप्टर Ans:- + 5 डाइऑप्टर |
|
Q372. एक उत्तल लेंस से 30 सेमी. की दूरी पर एक बिंब रखी गई है। लेंस से बराबर दूरी पर वास्तविक प्रतिबिंब बनता है। लेंस की फोकस दूरी है । (A). 30 सेमी० (B). 20 सेमी० (C). 15 सेमी० (D). 10 सेमी० Ans:- 15 सेमी० |
|
Q373. 10 सेमी० फोकस दूरी वाले एक अवतल दर्पण के सामने 20 सेमी० की दूरी पर एक बिंब रखने पर उसका प्रतिबिंब बनेगा : (A). दर्पण के वक्रता-केन्द्र पर (B). दर्पण के फोकस पर (C). दर्पण के पीछे (D). दर्पण और फोकस के बीच Ans:- दर्पण के वक्रता-केन्द्र पर |
|
Q374. एक गोलीय दर्पण की वक्रता-त्रिज्या 28 सेमी० है। इसकी फोकस दूरी होगी: (A). 2.0 सेमी (B). 28 सेमी. (C). 40 सेमी. (D). 14 सेमी. Ans:- 14 सेमी. |
|
Q375. एक अवतल दर्पण की फोकस दूरी 10 सेमी० है। उसकी वक्रता-त्रिज्या होगी : (A). 10 सेमी० (B). 20 सेमी० (C). 12 सेमी० (D). 6 सेमी० Ans:- 20 सेमी० |